Unaki Village : जापान के इस गांव का सच क्या है?

 


Witches’ Pond : ड्रैकुला के इस तालाब से आज भी क्यों डरते हैं लोग?

कहा जाता है कि जापान के इस गांव में कोई नियम-कायदा नहीं चलता। अंधेरा होने पर लोग इधर से गुजरने से भी डरते हैं। uplive24.com पर जानिए क्या है Unaki Village का रहस्य।

जापान अपनी परंपराओं, लोककथाओं और रहस्यमयी कहानियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां आधुनिक तकनीक और शहरी जीवन के बीच ऐसी डरावनी कथाएं भी मिलती हैं, जो सुनने वालों में डर और हैरत भर देती हैं। इन्हीं में से एक है Inunaki Village की कहानी। इस गांव को कभी-कभी Unaki Village भी कहा जाता है। 

जापान में इस गांव (Unaki Village) से जुड़े ढेरों मिथक हैं, बल्कि अब तो इसकी कहानियां पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि असल में यह गांव मौजूद ही नहीं है। यह बस एक शहरी किवदंती है। लाखों लोग इस मिथकीय गांव की तलाश आज भी करते हैं।

Unaki Village की कहानी कहां से शुरू हुई?

किवदंती के मुताबिक यह गांव (Unaki Village) Fukuoka Prefecture के पहाड़ों के बीच छिपा हुआ है। यहां जाने वाले रास्ते पर एक बोर्ड लिखा मिलता है - इस गांव में जापानी संविधान लागू नहीं होता।

यही लाइन इसे और डरावना बना देती है। कहा जाता है कि गांव के लोग बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग हैं और यहां अजनबी का जाना मना है। लोककथाओं में यहां के निवासियों को हिंसक और अजीब बताया गया है, जो बाहरी लोगों को गांव में घुसने नहीं देते।

Jatan Nagar Palace : 100 कमरों का यह भव्य महल आज क्यों माना जाता है भुतहा?

क्या ऐसा कोई गांव (Unaki Village) था?

दिलचस्प बात यह है कि इतिहास में एक गांव का नाम Inunakidani Village जरूर मिलता है। यह गांव 1691 से लेकर 1889 तक Fukuoka में मौजूद था। बाद में यह Yoshikawa Village में मिला दिया गया। 1994 में जब Inunaki Dam बना तो इस गांव के बचे-खुचे निशान भी पानी में डूब गए।

यानी, असली गांव तो था, लेकिन वह किसी रहस्यमयी जगह जैसा नहीं था, जहां जापानी कानून न चलता हो। असली कहानी धीरे-धीरे लोककथाओं में बदलकर भूतिया गांव (Unaki Village) का रूप ले गई।

Roman इतिहास की वह रहस्यमयी चीज, जो 300 बरसों में नहीं पहचानी जा सकी

Inunaki Tunnel और डरावनी घटनाएं

इस किवदंती से जुड़ा सबसे मशहूर हिस्सा है Inunaki Tunnel। यह टनल 1949 में बनी थी और 1975 में इसके पास एक नई टनल बनाई गई। पुरानी टनल के बारे में कहा जाता है कि रात में यहां से अजीब आवाजें आती हैं। कई लोग यहां आत्माओं को देखने का दावा कर चुके हैं।

वास्तव में यहां कुछ डरावनी घटनाएं भी हुई हैं। 1988 में एक व्यक्ति की हत्या करके शव को टनल के पास जला दिया गया था। 

2000 में भी एक लाश टनल के पास मिली। 

इन घटनाओं ने इस जगह को लोगों की नजरों में और भूतिया बना दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Act of War : जब ये शब्द बन जाते हैं युद्ध का ऐलान

Constitution : पाकिस्तान का संविधान बनाने वाला बाद में कैसे पछताया

Pahalgam attack : भारत की स्ट्राइक से डरे पाकिस्तान ने दी सफाई